प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को मिली नई जिम्मेदारी

उत्तराखंड: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सूर्यकांत धस्माना को कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं संगठन) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस निर्णय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने दी, जिसमें बताया गया कि श्री धस्माना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के विधिवत गठन तक प्रदेश कार्यालय से होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए कार्य करेंगे।

श्री माहरा ने कहा कि "श्री सूर्यकांत धस्माना लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और संगठन को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका व्यापक अनुभव पार्टी को मजबूत बनाएगा, और प्रदेश कांग्रेस संगठन तथा प्रशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी।"


इस नई जिम्मेदारी के लिए श्री धस्माना को समस्त कांग्रेस जनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। अब उनसे अपेक्षाएं हैं कि वे नियमित रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन में सहयोग करेंगे।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post