भाजपा की बैठक में संगठन पर्व की समीक्षा, भू कानून और यूसीसी पर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर

देहरादून। भाजपा की वर्चुअल बैठक में संगठन पर्व की समीक्षा की गई और विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई। बैठक में भू कानून और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जनजागरूकता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों और मोर्चा प्रमुखों को संबोधित किया। इस दौरान संगठन पर्व की समीक्षा के साथ ही अटल जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम, संविधान गौरव अभियान और महिला दिवस से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा हुई।

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व के सफल संचालन के लिए बधाई दी और कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने भू कानून को प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप बताया और कहा कि इसके प्रावधानों को लोगों को समझाने के लिए विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने बैठक में आगामी योजनाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अटल शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों को तेज करने और संविधान गौरव दिवस के तहत जनसहभागिता को बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, महिला दिवस को लेकर महिला मोर्चा और महिला विधायकों को जागरूकता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया, जिसमें राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक महंत दिलीप रावत, प्रमोद नैनवाल, मोहन सिंह बिष्ट, पार्वती दास, सविता कपूर, सरिता आर्या, दुर्गेश्वर लाल, राम सिंह कैड़ा, सुरेश चौहान, उमेश शर्मा काऊ, आशा नौटियाल, सहदेव पुंडीर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।

This article is based on a press release issued by the Bhartiya Janta Party. While GNN has adapted the content for journalistic clarity and neutrality, the information and views presented originate from the press release. For More info, CLICK HERE.

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post