सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा का विरोध, राष्ट्रपति के अपमान का आरोप

देहरादून, : संसद में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे न केवल राष्ट्रपति का, बल्कि पूरे देश का अपमान बताया और कांग्रेस से तत्काल माफी की मांग की।

श्री भट्ट ने कहा कि राष्ट्रपति देश के 140 करोड़ लोगों के स्वाभिमान का प्रतीक हैं और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कांग्रेस की सामंती मानसिकता और गरीब, आदिवासी विरोधी दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला, आदिवासी और गरीब समाज के प्रति कांग्रेस की सोच हमेशा उपेक्षापूर्ण रही है, और यह बयान उसी का प्रमाण है।


भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने जानबूझकर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, ताकि देश की प्रथम नागरिक को नीचा दिखाया जा सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिला और आदिवासी समाज से राष्ट्रपति के पद तक पहुंची द्रौपदी मुर्मू "बेचारी" नहीं, बल्कि सशक्त हैं। उन्होंने कहा, "वह न थकी हैं, न झुकी हैं, बल्कि पूरे आत्मबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।"

इसके साथ ही, भाजपा ने कांग्रेस पर सत्ता के बिना विचलित होने का आरोप लगाया। भट्ट ने कहा कि "अगर कोई सच में 'पुअर थिंग' है, तो वह कांग्रेस पार्टी स्वयं है, जिसे देश की जनता ने कई चुनावों में नकार दिया है।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सत्ता में नहीं रहने पर दिशाहीन हो जाती है और अनर्गल बयानबाजी करने लगती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेशवासियों ने सोनिया गांधी की टिप्पणी की कड़ी निंदा की और कांग्रेस से बिना शर्त माफी की मांग की। 
This article is based on a press release issued by the Bhartiya Janta Party. While GNN has adapted the content for journalistic clarity and neutrality, the information and views presented originate from the press release. For More info, CLICK HERE.

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post