देहरादून, 27 दिसंबर 2024:
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आज पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दल के वरिष्ठ नेताओं ने मनमोहन सिंह के कार्यकाल की उपलब्धियों और उनके योगदान को याद किया।
दल के वरिष्ठ सदस्य जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने ऐसे समय में प्रधानमंत्री पद संभाला जब देश की अर्थव्यवस्था नाजुक स्थिति में थी। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों का नया दौर देखा। उपाध्याय ने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में विदेशों के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर बातचीत की और देश के हित में कई ऐतिहासिक कदम उठाए।
मनमोहन सिंह एक प्रख्यात अर्थशास्त्री होने के साथ-साथ देश के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। उनके निधन पर देशभर में शोक की लहर है, और सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
इस शोक सभा में दल के वरिष्ठ नेता देवचंद उत्तराखंडी, विजेंद्र सिंह रावत, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर महिपाल सिंह पुंडीर, सेवानिवृत्त कैप्टन वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कुशाल सिंह गड़िया, लताफत हुसैन, पार्षद प्रत्याशी मोनिका भंडारी, सेवानिवृत्त बीसी साजवान, बृजमोहन साजवान, और किरन रावत सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय मनमोहन सिंह के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को देश के लिए एक अमूल्य धरोहर बताया।
This article is based on a press release issued by the Uttrakhand Kranti Dal. While GNN has adapted the content for journalistic clarity and neutrality, the information and views presented originate from the press release. For More info, CLICK HERE