देहरादून – भाजपा ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायतों में निकाय चुनाव संचालन के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है। यह फैसला पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूती देने और चुनाव प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर की गई हैं। उन्होंने कहा कि समन्वयकों की नियुक्ति से चुनाव संचालन में अधिक प्रभावी तालमेल और अनुशासन सुनिश्चित होगा।
भाजपा द्वारा नियुक्त ये समन्वयक चुनाव अभियान को सही दिशा में ले जाने, स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने, और पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में कार्य करने के लिए जिम्मेदार होंगे। इससे निकाय चुनावों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की उम्मीद है।
भाजपा की इस पहल को आगामी चुनावों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जहां संगठनात्मक दक्षता और समन्वय को प्राथमिकता दी गई है।