इस वर्ष दीपावली का पर्व ऐतिहासिक- डा. नरेश बंसल




देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने उत्तराखंड के लोकपर्व बग्वाल व दीपावली के पंच दिवसीय पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के कल्याण की कामना की। 


डा. नरेश बंसल ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।इस अवसर पर श्री गणेश- लक्ष्मी जी की पूजा भी सुख समृद्धी हेतु की जाती है।


डा. नरेश बंसल ने कहा कि इस वर्ष दीपावली का त्योहार सभी के लिए बेहद खास है,ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। भगवान श्रीरामलला 500 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा के बाद अपने धाम में विराजमान हुए हैं।श्री अयोध्या धाम में भगवान रामलला की पावन जन्मभूमि पर बने नव्य-भव्य-दिव्य मंदिर में भी असंख्य दीप प्रज्ज्वलित होंगे व धूम धाम से दीपावली मनाई जाएगी। सनातनियों के लिए यह दीपावली अपार खुशियां लेकर आई है। 


भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने सभी लोगों से असत्य एवं बुराई के अंधकार पर सत्य एवं अच्छाई की जीत के इस त्योहार को उत्साह, उमंग से मनाने की अपील की है

This is a press release issued by the Bharatiya Janata Party, Dehradun. GNN has published it without any editorial changes. for more information CLICK HERE

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post