भाजपा ने मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर नई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें युवाओं को प्राथमिकता देने और सामाजिक संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि मंडल अध्यक्ष की आयु सीमा 35 से 45 वर्ष के बीच होगी और कोई भी कार्यकर्ता दो बार से अधिक इस पद पर नहीं रह सकेगा।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान महिला, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, पार्टी के सक्रिय और अनुभवी सदस्यों को ही इस पद के लिए योग्य माना जाएगा। अनुशासनहीनता या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा।
मंडल अध्यक्ष के चयन में स्थानीय सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मंडल स्तर के पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की राय को भी अहमियत दी जाएगी।