कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और एश्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने राज्य की कानून व्यवस्था को ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है, और यहां तक कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और अब भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों के अपराधों की भी पोल खुलती जा रही है।
गोगी ने आगे कहा कि भाजपा के मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने के मामले में जांच की अनुमति खुद विजिलेंस न्यायालय ने धामी सरकार से मांगी है, जो राज्य सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है। इसके अलावा, रानीखेत विधायक का भाई अवैध हथियारों के साथ भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़ा गया है।
कुछ ही दिनों पहले अल्मोड़ा और काशीपुर क्षेत्रों में भाजपा के दो वरिष्ठ सदस्य बलात्कार के मामलों में लिप्त पाए गए थे। गोगी ने कहा कि भाजपा के 'चाल, चरित्र, चेहरा' के नारे की पूरी तरह पोल खुल गई है, और कांग्रेस तब तक आंदोलनरत रहेगी जब तक दोषियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई नहीं की जाती।
प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महासचिव श्रीमती गोदावरी थापली, आलोक मेहता, मनीष गर्ग, अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र पवार, सूरज छेत्री, शहजाद अंसारी, इस्लाम अंसारी, हेमंत उप्रेती, मनीष, नदीम अंसारी, विजरेंद्र सिंह, संदीप जैन, अर्जुन पासी, हर्ष राणा, वाहिल, मोहित, रजत सिद्धू, मोनू, सनी, सुमित, संजय शर्मा, पिंटू मोर्या, अमित, गौरव, मोहित, रॉबिन त्यागी, एमएम खोली, जगदीश धीमान, मनीष गर्ग, शुभम सैनी, इज़हार प्रसिन, ओम भंडारी, सागर, अंसुल थापा, राज कुमार, राजेश पुंडीर, साजिद, जमाल, आदर्श सूद, गगन, निहाल सिंह सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।