बाबा साहब बाला साहब विचार मंच ट्रस्ट की रविवार को हुई बैठक में हरेला पर्व के अवसर पर पुरे प्रदेश में संस्था के द्वारा वृक्षारोपण का निर्णय लिया गया, संस्था ने संकल्प लिया है की पुरे प्रदेश में 11000 पौधे लगाए जायेंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा की BSBSVM Trust पर्यावरण संरक्षण एवं जल नियोजन पर पुरे प्रदेश स्तर पर कार्य करने जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत 11000 पेड़ लगाने का एवं जल नियोजन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति समाज में जागरूकता लाना का काम किया जायेगा। जरूरतमंद गरीबों व वंचितों को मुफ्त वस्त्र वितरण का कार्यक्रम भी शीघ्र शुरू किया जायेगा
आज हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार त्रिपाठी, ट्रस्टी यति त्रिपाठी, एवं कार्यकर्ता गण वरद कुमार त्रिपाठी, श्रेय चतुर्वेदी, चेतना रैना, सोनम अवस्थी, जसप्रीत सिंह, पंकज नौटियाल, आयुष नौटियाल आदि उपस्थित थे।